Visa-Free Transit : चीन ने वीजा फ्री ट्रांजिट पॉलिसी में दी छूट, यात्री अब 10 दिन तक रुक सकेंगे

Visa-Free Transit :

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Visa-Free Transit : चीन ने अपनी वीजा फ्री ट्रांजिट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत अब 54 देशों के नागरिकों को 10 दिन (240 घंटे) तक चीन में बिना वीजा के रुकने की अनुमति होगी। पहले यह सीमा 72 घंटे यानी 3 दिनों तक सीमित थी। नेशनल इमीग्रेशन एडमिनिस्ट्रेशन (NIA) की इस घोषणा के अनुसार, चीन ने पर्यावरण को बढ़ावा देने और पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

54 देशों के लिए वीजा फ्री एंट्री

इस नई पॉलिसी के तहत, 54 देशों के नागरिक चीन के 60 खुले पोर्ट्स से वीजा के बिना प्रवेश कर सकते हैं। पहले यह संख्या 39 पोर्ट्स तक सीमित थी, जिसे अब 21 और पोर्ट्स जोड़कर बढ़ाया गया है। इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस, ब्राजील जैसे बड़े देशों का नाम शामिल है।

पाकिस्तान और भारत को नहीं मिली जगह

एशिया के 6 देशों को इस पॉलिसी का लाभ दिया गया है, जिसमें रिपब्लिक ऑफ कोरिया, जापान, सिंगापुर, ब्रूनेई, संयुक्त अरब अमीरात और कतर शामिल हैं। हालांकि, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

अन्य देशों का शामिल होना

अमेरिकी महाद्वीप से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, मेक्सिको, अर्जेंटीना और चिली को इस पॉलिसी में जगह दी गई है। यूरोप से 40 देशों का नाम शामिल है, जिसमें बेल्जियम, जर्मनी, ग्रीस, यूके, इटली और रूस जैसे देश शामिल हैं।

पॉलिसी के तहत जरूरी शर्तें

इस पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए यात्रियों के पास तीन महीने की वैधता वाला अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज होना अनिवार्य है। इसके अलावा, यात्रियों को अपने अगले गंतव्य और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी देनी होगी।

कोरोना के बाद सीमाओं में छूट

कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने के बाद चीन धीरे-धीरे अपनी सीमाओं को खोल रहा है। पिछले साल नवंबर में चीनी विदेश मंत्रालय ने 38 देशों के लिए वीजा फ्री पॉलिसी की शुरुआत की थी, जिसे अब और विस्तारित किया गया है।

चीन का यह कदम देश में पर्यटन को बढ़ावा देने और अपनी अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight