Visa free travel : रूस में भारतीयों के लिए वीजा फ्री ट्रैवल का रास्ता साफ, 2025 में लागू होने की संभावना

Visa-Free Destinations

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Visa free travel : भारत और रूस के बीच गहराते रिश्तों के बीच भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 2025 से भारतीयों को रूस जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। दोनों देशों के बीच वीजा फ्री ट्रैवल सिस्टम विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। जून 2023 में भारत और रूस ने वीजा प्रतिबंधों में ढील देने और वीजा फ्री यात्रा को लेकर बातचीत की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

ई-वीजा के बाद अब वीजा फ्री ट्रैवल की तैयारी

रूस ने भारतीय नागरिकों के लिए अगस्त 2023 में ई-वीजा सुविधा शुरू की थी, जिसमें आवेदन प्रक्रिया पूरी होने में करीब 4 दिन का समय लगता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में रूस ने भारतीय नागरिकों को 9,500 ई-वीजा जारी किए, जिससे भारत ई-वीजा का लाभ लेने वाले शीर्ष 5 देशों में शामिल हो गया।

वर्तमान में क्या है प्रक्रिया?

फिलहाल भारतीय नागरिकों को रूस में प्रवेश, वहां रहने और बाहर निकलने के लिए रूसी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से वीजा प्राप्त करना पड़ता है। यह प्रक्रिया लंबी और जटिल है। वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा लागू होने से भारतीय यात्रियों को इस झंझट से राहत मिलेगी।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का प्रदर्शन

वर्तमान में भारतीय पासपोर्टधारी 62 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के अनुसार, भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है। भारतीय नागरिक बिना वीजा के इंडोनेशिया, मालदीव और थाईलैंड जैसे ट्रैवल डेस्टिनेशन्स की यात्रा कर सकते हैं।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स क्या है?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन प्राधिकरण (IATA) के डेटा पर आधारित है। यह इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत को दर्शाता है, जिसमें कम समय के प्रवास, घूमने या बिजनेस के मकसद से एंट्री शामिल है। हालांकि, राजनयिक यात्रा, आपातकालीन पासपोर्ट और ट्रांजिट स्टे को इसमें शामिल नहीं किया जाता। रूस के साथ वीजा फ्री ट्रैवल समझौता लागू होने के बाद भारतीय यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा और भी आसान हो जाएगी।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight