Visa Free Travel in Srilanka : बिना वीजा के करें श्रीलंका की सैर, जानिए कौन-कौन से देश हुए शामिल

Visa Free Travel in Srilanka

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Visa Free Travel in Srilanka : अगर आप विदेश घूमने का मन बना रहे हैं लेकिन वीजा की लंबी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। श्रीलंका ने अब 40 देशों के यात्रियों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। भारत पहले से ही इस सुविधा में शामिल था, लेकिन अब यह मौका और ज्यादा लोगों के लिए खुल गया है।

श्रीलंका एक ऐसा देश है जहां आपको सब कुछ एक ही जगह पर मिल जाएगा, यहां सुनहरी बीच, हरी-भरी वादियां, जंगल सफारी और प्राचीन मंदिर हैं। पहले श्रीलंका की ट्रेवल पॉलिसी 7 देशों के लिए थी, अब इसे 40 कर दिया गया है। यहां के विदेश मंत्री विजिता हेराथ का कहना है कि ये फैसला टूरिज्म को बढ़ावा देने और आर्थिक संकट से उबरने के लिए लिया गया है। चलिए आपको देते वीजा की और जानकारी।

Visa Free Travel in Srilanka

Visa Free Travel in Srilanka :किन देशों को मिला वीजा फ्री ट्रेवल का मौका

मार्च 2023 से चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, थाईलैंड, मलेशिया और जापान के नागरिकों को पहले से ही वीजा फ्री ट्रेवल करने का मौका दे रहा है। अब इस लिस्ट में यूके, यूएस, कनाडा, पाकिस्तान, ईरान, नॉर्वे, साउथ कोरिया, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, डेनमार्क, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, पोलैंड, कज़ाकिस्तान, सऊदी अरब, नेपाल, फ्रांस, चेक रिपब्लिक, इटली, स्विट्ज़रलैंड, इज़रायल, बेलारूस, कतर, ओमान, बहरीन, न्यूज़ीलैंड, कुवैत और तुर्की देश भी शामिल हो चुके हैं।

सरकार को नुकसान होगा लेकिन बढ़ेगा टूरिज्म

सरकार को फीस ना लेने से करीबन 66 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीबन 550 करोड़ रु) का नुकसान हो सकता है, लेकिन श्रीलंका को भरोसा है कि अधिक टूरिस्ट आने से इस घाटे की भरपाई भी हो जाएगी। विदेश मंत्री का कहना है कि हमने अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर कर लिया है, अब पॉलिसी में बदलाव करके टूरिज्म को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा।

Visa Free Travel in Srilanka

Visa Free Travel in Srilanka : श्रीलंका आकर भारतीय कैसे समझते हैं खुद को अमीर?

ऐसे कई देश हैं, जहां भारतीय जाकर खुद को अमीर समझ सकते हैं, मतलब इन देशों में अपने 1 रु की कीमत काफी बढ़ जाती है, इनमें थाईलैंड, वियतनाम, बाली, लाओ, नेपाल, साउथ कोरिया, कंबोडिया जैसे और देश हैं। इनमें थाईलैंड, वियतनाम, बाली, लाओ, नेपाल, साउथ कोरिया, कंबोडिया जैसे और देश हैं जहां आप सस्ते में अपना घूमना-फिरना कर सकते हैं।

 

 

 

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight