Visa Rules for Indians : वियतनाम भारतीयों के लिए वीजा नियमों में देगा ढील, ट्रैवल करना होगा आसान

Visa Rules for Indians

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Vietnam will relax visa rules for Indians, travel will become easier

साउथ एशिया (ट्रैवल पोस्ट) Visa Rules for Indians –  साउथ एशिया के एक देश वियतनाम घूमने के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन में एक है। इस देश की गिनती उन देशों में होती है, जहां कोई भी व्यक्ति सस्ते में घूम सकता है। कमाल की बात ये है कि ट्रैवलिंग में ये देश सस्ता होने के साथ- साथ सुरक्षित भी है। ऐसे में अगर आप भी इस देश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले वीजा के जुड़े नियमों के बारे में जान लीजिए। दरअसल वियतनाम भारतीय टूरिस्ट्स के लिए वीजा से जुड़े नियमों में बदलाव करने की योजना बना रहा है। हालांकि वर्तमान में कई दक्षिण एशियाई देशों में वीजा- ऑन – अराइवल की सुविधा दी जा रही है। आइए जानते हैं, वीजा में किस तरह के बदलाव होने की योजना बनाई जा रही है।

नई वीजा पॉलिसी को लेकर बन सकती है योजना

Visa Rules for Indians

मुंबई में वियतनामी महावाणिज्य दूत ले क्वांग बिएन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए वियतनाम और भारत के बीच मजबूत संबंधों के साथ-साथ भारतीय टूरिस्ट्स की बढ़ती संख्या पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वर्तमान में हमारे पास ई-वीजा है, जो भारत और अन्य देशों के लोगों को बिना वीजा के देश में प्रवेश करने की इजाजत देता है। हालांकि, हम भारत और अन्य देशों के टूरिस्ट्स के लिए एक नई वीजा पॉलिसी के बारे में सोच रहे हैं।

वियतनाम अभी नहीं देता ई-वीजा की सुविधा

वियतनाम वर्तमान में भारतीय टूरिस्ट्स को ई-वीजा जारी नहीं करता है। इसी के साथ आपको बता दें, भारतीय टूरिस्ट्स के लिए ये देश वीजा- फ्री नहीं है। यहां आने वाले हर एक भारतीय टूरिस्ट्स को वीजा के लिए आवेदन करना होगा। जिसमें 30 दिनों के लिए वियतनाम में रहने अनुमति दी जाती है, जिसे बढ़ाया जा सकता है।

क्यों वियतनाम घूमना पसंद करते हैं भारतीय

वियतनाम की गिनती उन देशों में होती है, जहां कोई भी व्यक्ति बहुत ही कम पैसों के साथ ट्रैवल कर सकता है। बता दें, देश में भारतीय रुपये का मूल्य बहुत अधिक है। यहां भारतीय 1 रुपए के बदले आपको वियतनाम में 299 वियतनामी डोंग मिल जाते हैं। ऐसे में भारतीय इस देश में घूमना काफी पसंद करता है। यहां बजट में रहते हुए कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन घूम सकते हैं।

सबसे अच्छी बात ये है कि, यहां भारतीय रुपए को डोंग में आसानी से बदला जा सकता है। बता दें, इस देश में रहना और खाना- पानी भी सस्ता है। ऐसे में अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये देश आपको पैसे के मामले में निराश नहीं करेगा।

वियतनाम का गोल्डन ब्रिज है फेमस टूरिस्टस प्लेस

Visa Rules for Indians

वियतनाम में “गोल्डन ब्रिज” काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस है। दुनियाभर के टूरिस्ट के लिए ये साल 2018 में शुरू हुआ था। गोल्डन ब्रिज वियतनाम के बा-ना हिल्स पर समुद्र तल से 3,280 फीट की ऊंचाई पर बना है। इस ब्रिज पर रोज पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। कमाल की बात ये है कि इस ब्रिज का रंग सोने की तरह गोल्डन है। इसका डिजाइन एकदम अनोखा है।

कैसे पहुंचे वियतनाम

Visa Rules for Indians

वियतनाम आप फ्लाइट से जा सकते हैं। आपको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) से वियतनाम की राजधानी हनोई के लिए फ्लाइट्स आराम से मिल जाएगी। दिल्ली से वियतनाम पहुंचने में 4-5 घंटे का समय लगता है। अगर आप फ्लाइट्स सस्ती चाहते हैं, तो आपको सही समय पर टिकट की बुकिंग करनी होगी। ऑन द स्पॉट बुकिंग करने पर अक्सर टिकट महंगी मिलती है।

 

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight