नई दिल्ली (ट्रैवेल पोस्ट) Best Tourist Places In Mumbai : गणेश उत्सव का त्योहार मुंबई में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, जो सिर्फ मुंबईवासियों तक ही सीमित नहीं बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक बड़ा आकर्षण होता है। इस अवसर पर लाखों लोग मुंबई की सड़कों, समुद्र तटों और प्रसिद्ध मंदिरों की सैर करने आते हैं। अगर आप भी इस गणेश उत्सव पर मुंबई जाने का सोच रहे हैं, तो सिर्फ पारंपरिक स्थानों तक ही सीमित न रहें। मुंबई के कुछ छुपे हुए और खूबसूरत पर्यटन स्थल भी हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी यात्रा पूरी होगी और यह अनुभव यादगार बन जाएगा।
Visit to Mumbai during Ganesh Utsav : मुंबा देवी मंदिर
मुंबई का मुंबा देवी मंदिर मां लक्ष्मी को समर्पित है और मुंबई का नाम भी इस मंदिर के नाम पर ही पड़ा है। मान्यता है कि मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्ति समुद्र से निकली है। 400 साल पुराने इस मंदिर की बहुत अधिक मान्यता है और यहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर लोगों की मन्नतें भी पूरी होती है। तो मुंबई जा रहे तो यहां की रक्षक मुंबा देवी के दर्शन जरूर करें।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस
वैसे तो ये जगह सबकी लिस्ट में टॉप पर रहती है। क्योंकि मुंबई गए और इस जगह पर फोटो क्लिक नहीं करवाई तो पूरी ट्रिप अधूरी रह जाएगी। तो मुंबई जा रहे तो इस हेरिटेज साइट को जरूर विजिट करें।
Visit to Mumbai during Ganesh Utsav : बांद्रा वर्ली सी लिंक
समुद्र के बीचोंबीच बनी सड़क पर से गुजरने का रोमांच बहुत ही अलग होगा। मॉडर्न डिजाइन से बने ब्रिज के जरिए बांद्रा और वर्ली को जोड़ा गया है। इस ब्रिज पर से गुजरते हुए अरब सागर के बहुत ही शानदार व्यू देखने को मिलते हैं। तो मुंबई जाएं तो इस ब्रिज पर राइड का मौका बिल्कुल ना छोड़ें।













