What is prohibited to carry on a plane journey : हवाई जहाज की यात्रा में क्या ले जाना मना है? जानें जरूरी नियम

New flights of Alliance Air

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवेल पोस्ट) What is prohibited to carry on a plane journey : हवाई यात्रा आज के समय में लंबी दूरी तय करने का सबसे लोकप्रिय और तेज़ तरीका बन चुका है। हालांकि, हवाई जहाज से यात्रा करते समय कई सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। इसमें सिर्फ विमान के अंदर की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर अपने बैग में ले जाने वाली वस्तुओं पर भी सख्ती से निगरानी रखी जाती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीज़ें आपके बैग में ले जाना मना है ताकि यात्रा के दौरान परेशानी से बचा जा सके।

What is prohibited to carry on a plane journey : नुकीली और कटिंग वाली चीजें

ऐसे में जानना जरूरी है कि हैड लगेज या कैबिन बैगेज यानी जो बैग आप अपने साथ प्लेन में ले जा सकते हैं, में अपने साथ क्या नहीं ले जा सकते। क्योंकि इन नियमों का पालन न करने पर आपको चेक-इन में परेशानी, जुर्माना या यहां तक कि कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें कैबिन बैगेज में क्या-क्या चीजें नहीं ले जा सकते।

What is prohibited to carry on a plane journey

खेल और फिटनेस का सामान

अपनी फिटनेस दिनचर्या को जारी रखने की चाहत में लोग अक्सर इन्हें ले जाना चाहते हैं। हालांकि, इनमें से कई चीजें सुरक्षा जोखिम पैदा करती हैं। बेसबॉल बैट, क्रिकेट की बल्ला, हॉकी स्टिक या स्किपिंग रोप जैसी चीजों पर प्लेन में ले जाने की मनाही होती है। इसलिए इन चीजों को अपने साथ कैरी न करें, वरना आप सेक्योरिटी चेकिंग में फंस सकते हैं।

What is prohibited to carry on a plane journey : 100ml से ज्यादा लिक्विड

ऐसा नहीं है कि आप अपने साथ परफ्यूम, शैम्पू या अन्य कोई लिक्विड लेकर नहीं जा सकते। लेकिन इनकी भी एक सीमा है। आप अपने कैबिन लगेज में 100ml से ज्यादा बड़ी बोतल साथ लेकर नहीं जा सकते हैं। अगर इससे ज्यादा बड़ी बोतल है, तो बेहतर होगा कि आप इसे अपने चेक्ड बैग में रखें।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight