फ्लाइट में क्रू मैंबर महिला से छेड़छाड़, आरोपित अमृतसर में गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमृतसर : दुबई से अमृतसर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में क्रू मैंबर महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर में फ्लाइट लैंड होते ही आरोपित को दबोच लिया गया। उसकी पहचान जालंधर के गांव कोटली निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुबई से इस विमान में बैठे राजिंदर सिंह ने शराब का सेवन किया। राजिंदर ने इसके बाद क्रू मैंबर महिला के साथ छेड़छाड़ की। इंडिगो एयरलाइंस के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार की शिकायत मिलने पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight