World’s shortest flight : Travel in just 53 seconds, flying without a co-pilot
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) World’s shortest flight : एक देश से दूसरे देश जाने के लिए हम सभी फ्लाइट का इस्तेमाल करते हैं। आज ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम में फ्लाइट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं ज्यादातर लोग लंबी दूरी के लिए ही फ्लाइट्स की टिकट बुक करते हैं, ताकि दूरी को कम समय में तय किया जा सके हैं। वहीं आपको बता दें, दुनिया में एक ऐसी फ्लाइट भी है जिसे दूरी कवर करने के मामले में दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट माना गया है। ये फ्लाइट यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक सिर्फ 53 सेकंड में पहुंचा देती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
50 सालों से अपनी सर्विस दे रही है फ्लाइट
बता दें, ये फ्लाइट 50 सालों से अपनी सर्विस दे रही है, जो यात्रियों को पलक झपकते ही उनकी डेस्टिनेशन तक पहुंचा देती है।
53 सेकंड में फ्लाइट पहुंचा देगी डेस्टिनेशन पर
इस रूट पर फ्लाइट को डेढ़ मिनट में अपना सफर पूरा करना होता है। ऐसे में ये फ्लाइट एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड पहुंचने में कम से कम 1 मिनट का समय लेती है, लेकिन आपको बता दें, फ्लाइट का सबसे तेज उड़ान का रिकॉर्ड 53 सेकंड का है।
क्यों इतना कम समय लेती है फ्लाइट?
जैसा कि हमने आपको बताया कि फ्लाइट वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे दो आइलैंड के बीच उड़ान भरती है, ऐसे में आमतौर पर एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड तक पहुंचने के लिए नाव, फेरी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इन दोनों आइलैंड के बीच समुद्र का पानी नाव, फेरी चलाने लायक नहीं है। ऐसे में स्कॉटलैंड की सरकार ने साल 1967 में दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया था, जो आज भी अपनी सेवा दे रही है।












