Air India rolls out first Airbus A320neo with new interior and livery
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Air India rolls out first Airbus : टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी एयर इंडिया ने आज अपने पहले रेट्रोफिटेड नैरो बॉडी एयरक्राफ्ट VT-EXN की झलक दुनिया के सामने पेश की। एयरलाइन ने इसे अपने बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। टाटा ग्रुप ने 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था और इस प्रक्रिया में उसे 27 नैरो बॉडी विमान मिले थे। यह A320neo विमान उन्हीं में शामिल है। इस विमान को पूरी तरह से बदला गया है। इसमें नया केबिन और आधुनिक सुविधाएं हैं।
टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के विमानों की रेट्रोफिटिंग के लिए $40 करोड़ का एक कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत विमानों का कायाकल्प किया जा रहा है। विमान में नई सीटें, कालीन और पर्दे लगाए गए हैं। साथ ही केबिन को भी नया लुक दिया गया है। एयर इंडिया ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विमान में तीन श्रेणी की सीटें हैं। इनमें बिजनस, प्रीमियम इकॉनमी और इकॉनमी शामिल हैं।
क्या है प्लान
VT-EXN उन 27 A320neo विमानों में से पहला है जिसे बदला गया है। सभी 27 विमानों को 2025 की तीसरी तिमाही तक बदलने की योजना है। ये विमान घरेलू और छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर चलेंगे। इनके साथ ही 14 नए A320neo विमान भी होंगे जिनमें ऐसी ही सुविधाएं होंगी। विमानों के रेट्रोफिटिंग कार्यक्रम में 3,500 से ज्यादा इकॉनमी क्लास की सीटें, 600 से ज्यादा प्रीमियम इकॉनमी की सीटें और 200 बिजनस क्लास की सीटें लगाई जाएंगी।
एयरलाइन अपने बड़े विमानों को भी बदलने की योजना बना रही है। 40 B-787 और B-777 विमानों को भी नया रूप दिया जाएगा। पहला B-787 विमान अगले महीने बदलने के लिए भेजा जाएगा।
