Due to a technical fault, the plane made an emergency landing at Mumbai airport, and now we know how the passengers reached Gorakhpur
मुंबई (ट्रैवल पोस्ट) Due to a technical fault : मुंबई एयरपोर्ट से सोमवार दोपहर तीन बजे गोरखपुर आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 190 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। अचानक तकनीकी खराबी आने पर मुंबई एयरपोर्ट पर ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वहीं, इस सूचना पर यात्रियों की सांसें अटक गई थीं।
पायलट की सूझ-बूझ से लैंडिंग के बाद यात्रियों ने फ्लाइट से बाहर आकर राहत की सांस ली। इसकी वजह से गोरखपुर एयरपोर्ट पर देर रात तक 120 यात्री इंतजार करते रहे। गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन दोपहर तीन बजे मुंबई से उड़ान भरकर गोरखपुर एयरपोर्ट पर शाम 5:20 बजे पहुंचती है।
फ्लाइट के विलंब होने पर एयरपाेर्ट पर 190 यात्री मुंबई जाने के लिए टर्मिनल में बैठकर इंतजार करते रहे। अधिक विलंब होने पर 70 यात्रियों ने अपना टिकट अगली तारीखों के लिए शेड्यूल करा लिया। वहीं, 120 यात्रियों ने देर रात तक फ्लाइट का इंतजार किया।
रात करीब 11:30 बजे फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद तय समय से छह घंटे विलंब से 11:55 बजे मुंबई के लिए यात्री रवाना हुए। एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस कंपनी ने नाश्ते से लगाए खाने तक की व्यवस्था करा दी थी।
कंपनी ने भेजी दूसरी फ्लाइट
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से काफी देर तक उसे ठीक करने का प्रयास कंपनी के इंजीनियरों ने किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद कंपनी ने रात करीब नौ बजे दूसरी फ्लाइट से 190 यात्रियों को गोरखपुर भेजा गया।
