Hisar to Chandigarh Flight : हिसार से चंडीगढ़ के लिए इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया

Air India News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Flight service from Hisar to Chandigarh will start from today, know how much the fare will be

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Hisar to Chandigarh Flight: हरियाणा सरकार की ओर से हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा को मंजूरी दे दी गई है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट 9 जून यानी सोमवार से शुरू हो जाएगी। फ्लाइट सर्विस शुरू हो जाने के बाद यात्री करीब पौन घंटे से भी कम समय में हिसार से चंडीगढ़ का सफर आसानी से तय कर सकेंगे। सरकार की इस पहल से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
कितना देना होगा किराया ?

हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किलोमीटर है। फ्लाइट के माध्यम से यात्री कम समय में हिसार से चंडीगढ़ आसानी से जा सकेंगे। यात्रियों को आमतौर पर यहां का किराया 2500 से 3000 रुपए के बीच देना हेगा। हालांकि फ्लाइट में डायनॉमिक फेयर लागू पर यह बढ़ या घट सकता है। फ्लाइट का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। एलायंस एयर एविएशन कंपनी शेड्यूल को लेकर अभी काम कर रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार से चंडीगढ़ फ्लाइट का शुभारंभ कर सकते हैं। हिसार से चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क मार्ग से साढ़े 4 घंटे का समय लगता है। ट्रेन में 7 घंटे से भी ज्यादा का वक्त लग जाता है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए केवल एक सीधी ट्रेन है।