Major accident averted at Chandigarh airport : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टेक-ऑफ से पहले इंडिगो की फ्लाइट रद्द

Major accident averted at Chandigarh airport :

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़ (ट्रैवल पोस्ट) Major accident averted at Chandigarh airport : चंडीगढ़ में भी अहमदाबाद जैसा विमान हादसा हो सकता था। सैकड़ों लोगों की जान दांव पर थी, लेकिन इससे पहले ही विमान को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया और फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद हवाई यात्रियों की सुरक्षा बड़ा सवाल बन गया है।

Major accident averted at Chandigarh airport : एयर इंडिया की तरफ से कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं अब चंडीगढ़ में सुरक्षा के लिहाज से इंडिगो की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 146 को टेक ऑफ से पहले रद्द कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली थी। टेक ऑफ से पहले तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को रोक दिया गया और इसे रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उड़ान से पहले की जांच के दौरान पायलट ने फ्लाइट में किसी समस्या की पहचान की।

Major accident averted at Chandigarh airport : एयरलाइन सूत्रों के अनुसार विमान में सैकड़ों यात्री सवार हो चुके थे। विमान के टैक्सी करने से पहले ही तकनीकी खामी पकड़ में आ गई। एहतियातन सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया। विमान ने उड़ान नहीं भरी और उसे रनवे पर ले जाने से पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से भेजा गया और उन्हें विमान कंपनी की तरफ से टिकट का पूरी राशि भी लौटाई गई।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight