Technical fault in Delhi-London flight : दिल्ली-लंदन फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट ने इस्तांबुल एयरपोर्ट पर की इमरजेंसी लैंडिंग

Technical fault in Delhi-London flight

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Technical fault in Delhi-London flight : दिल्ली से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट उस समय खतरे में आ गई, जब उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी सामने आई। हालात बिगड़ते देख पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए इस्तांबुल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। फ्लाइट में मौजूद 250 से ज्यादा यात्रियों की जान एक बड़े हादसे से बच गई।

Technical fault in Delhi-London flight

Technical fault in Delhi-London flight : इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 7 घंटे की मशक्कत

इस्तांबुल में सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्री राहत की सांस तो ले पाए, लेकिन उसके बाद का इंतजार और भी परेशान करने वाला था. डैन मल्होत्रा नाम के एक यात्री ने ट्वीट किया, ‘करीब 250 यात्री यहां घंटों से फंसे हैं. न कोई पूछने वाला, न खाना-पानी का इंतजाम.’ वहीं केके चौधरी ने लिखा, ‘यह शर्मनाक है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद एयरलाइन का कोई स्टाफ मौजूद नहीं. हम अपनी मदद खुद कर रहे हैं>

Technical fault in Delhi-London flight

एयरलाइन का आधिकारिक बयान सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद आया। वर्जिन अटलांटिक ने यात्रियों को एक औपचारिक पत्र जारी कर सफाई दी। कंपनी ने कहा, ‘फ्लाइट को एक मामूली तकनीकी समस्या के कारण इस्तांबुल डायवर्ट किया गया।

लंदन से एक वैकल्पिक विमान भेजा गया है जो रात 10:55 बजे इस्तांबुल से उड़ान भरेगा और 00:15 बजे लंदन पहुंचेगा। यात्रियों के लिए टर्मिनल में रिफ्रेशमेंट और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

Travel Post
Author: Travel Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight