रांची (ट्रैवेल पोस्ट) Flights Ticket News : रांची से देश के प्रमुख महानगरों के लिए विमान सफर के किराए में हाल ही में खासा गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो महीनों के दौरान टिकट की कीमतों में तीन से चार हजार रुपए तक की कमी आई है, जिससे यात्रियों के लिए हवाई यात्रा और भी सस्ती हो गई है। इस मंदी का असर बेंगलुरु, मुंबई जैसे व्यस्त शहरों के टिकट दरों पर भी साफ नजर आ रहा है, जो अब मई के मुकाबले काफी कम हो गए हैं।
Flights Ticket News : मई के समर सीजन के दौरान आवाजाही करनेवाले यात्रियों की संख्या की तुलना में 20 से 25 फीसदी तक की गिरावट आयी है। रांची एयरपोर्ट से मई महीने के पीक सीजन में यात्रियों की आवाजाही जहां 8,500 से 9 हजार के बीच थी। वहीं, अब मानसून सीजन के दौरान यह घटकर 6,000 से 6,500 के करीब है।
मौजूदा समय में रांची से दिल्ली के लिए टिकट की कीमत लगभग 5,097 रुपए है, जबकि दिल्ली से रांची के लिए यह किराया 4,798 रुपए है। वहीं, रांची से बेंगलुरु का किराया लगभग 5,480 रुपए है।
Flights Ticket News : जानकारी के मुताबिक, अगले 48 घंटे के भीतर रांची से किसी भी महानगर के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग में सामान्य कीमतों से 1,000 से 2,000 रुपए तक अधिक खर्च करना पड़ रहा है।
