नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Free cancellation air tickets : हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब आपको फ्लाइट टिकट कैंसिल या तारीख बदलने के लिए एयरलाइंस के भारी-भरकम चार्ज नहीं भरने होंगे। दरअसल, भारतीय विमानन नियामक प्राधिकरण (DGCA) ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पेश किया है, जो यात्रियों को टिकट रद्द करने और धनवापसी में अब तक झेली जाने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा।
क्या है नया नियम? 48 घंटे का ‘ग्रेस पीरियड’
-
मुफ्त रद्दीकरण/तारीख बदलना: अब टिकट बुक करने के 48 घंटे के भीतर आप उसे बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कैंसिल कर सकते हैं या अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं।
-
किराए का अंतर ही देना होगा: अगर नई फ्लाइट का किराया पुराने किराए से ज्यादा है, तो आपको सिर्फ उस बढ़े हुए किराए का अंतर ही चुकाना होगा। अब तक का ‘पेनल्टी चार्ज’ खत्म।
Free cancellation air tickets : रिफंड में आनाकानी ? DGCA पर करें शिकायत
नए नियम के तहत, अगर कोई एयरलाइन 48 घंटे के भीतर रिफंड जारी करने या बदलाव करने में आनाकानी करती है, तो यात्री सीधे DGCA में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। रेगुलेटर इस पर सख्त कार्रवाई करेगा।
मनमाने चार्ज से मुक्ति
पुराने system में एयरलाइंस टिकट कैंसिल करने पर किराए का 50% तक का चार्ज काट लेती थीं। कथित ‘फ्री कैंसिलेशन’ के लिए भी अलग से प्रीमियम राशि देनी पड़ती थी। नया नियम इन सभी झंझटों को जड़ से खत्म कर देगा।
Free cancellation air tickets : ध्यान रखें: ये हैं शर्तें
हालांकि, यह सुविधा हर स्थिति में लागू नहीं होगी। इसके कुछ अपवाद हैं:
-
घरेलू उड़ानें: अगर आपकी फ्लाइट बुकिंग की तारीख से 5 दिन के अंदर है, तो यह नियम लागू नहीं होगा।
-
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: अगर आपकी फ्लाइट बुकिंग की तारीख से 15 दिन के अंदर है, तो यह नियम लागू नहीं होगा।
साफ है, अगर आपने अपनी यात्रा काफी पहले से प्लान कर रखी है, तो अब आपको बुकिंग का दबाव या डर नहीं रहेगा। यह नया प्रस्ताव हवाई यात्रियों को लचीलापन और वित्तीय सुरक्षा, दोनों ही गारंटी देने जा रहा है।