आदमपुर (ट्रैवल पोस्ट) Adampur Airport News : दोआबा क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब आदमपुर सिविल हवाई अड्डे से सीधे एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स शुरू हो गई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय सफर पहले से कहीं आसान और सुविधाजनक हो गया है। जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डायरैक्टर पुष्पिंदर निराला ने कहा कि एयरलाइंस ने जालंधर से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए अंतरराष्ट्रीय सुविधा दी है। इसके बाद हफ्ते में 3 दिन दोनों अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट उड़ान भरेंगी।
आदमपुर से मुंबई पहुंचने के बाद यात्रियों को अपनी अगली फ्लाइट के लिए चेंज करना होगा। हालांकि, टिकट और बोर्डिंग पास में कोई बदलाव नहीं होगा। यात्रियों का सामान भी एयरलाइन द्वारा स्वचालित रूप से दूसरी फ्लाइट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके बाद, लगभग 23 घंटे की यात्रा के बाद वे एम्स्टर्डम पहुंचेंगे।












