Air India Express : मोहम्मद सिराज का Air India Express पर फूटा गुस्सा: 4 घंटे की देरी को बताया सबसे खराब अनुभव

Air India Express

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) : Air India Express : हाल ही में कई यात्रियों ने अलग-अलग एयरलाइंस की देरी और लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर खूब शिकायतें की हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने भी बुधवार शाम टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India Express पर अपना गुस्सा जाहिर किया। सिराज ने एयरलाइन पर चार घंटे की देरी, खराब मैनेजमेंट और पूरी तरह से जीरो कम्युनिकेशन का आरोप लगाया। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का “सबसे खराब एयरलाइन अनुभव” बताया। उनके पोस्ट के बाद हजारों लोग उनकी बात से सहमत नज़र आए और एयरलाइन की कड़ी आलोचना करने लगे।

सिराज गुवाहाटी से हैदराबाद लौट रहे थे। यह यात्रा भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली शर्मनाक हार के ठीक बाद की थी। टीम पहले ही निराश थी, और ऊपर से इस तरह की यात्रा संबंधी परेशानी ने सिराज को और भी हताश कर दिया।

Air India Express : क्या है पूरा मामला?

सिराज ने बताया कि Air India Express की फ्लाइट IX 2884 गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए शाम 7:25 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन एयरलाइन की ओर से न कोई घोषणा की गई और न देरी की कोई स्पष्ट वजह बताई गई। सिराज ने लिखा कि बार-बार पूछने के बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं मिला और आख़िरकार फ्लाइट लगभग चार घंटे लेट हो गई।

उन्होंने यह भी कहा कि इतने लंबे इंतज़ार के दौरान यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी गई। लोग एयरपोर्ट पर फंसे रहे, और सबसे निराशाजनक बात यह रही कि किसी को अपडेट तक नहीं मिल रहा था। सिराज के अनुसार, “हर यात्री की बुनियादी उम्मीद होती है कि देरी का कारण बता दिया जाए, लेकिन यहां कोई जानकारी ही नहीं दी गई।”

Air India Express की सफाई

सिराज का पोस्ट वायरल होने के बाद Air India Express ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एयरलाइन ने कमेंट कर माफी मांगी और बताया कि फ्लाइट को “अप्रत्याशित परिचालन कारणों” की वजह से कैंसिल करना पड़ा। एयरलाइन ने यह भी कहा कि उनकी टीम यात्रियों की मदद कर रही है और आगे की सभी ज़रूरी व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।