Air India flight from Mumbai to London returned : मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, तीन घंटे तक हवा में रही

Air india news

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Air India flight from Mumbai to London returned : इस्राइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद ईरान और इस्राइल दोनों ने ही अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है, जिसके चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एअर इंडिया की मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट भी तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट आई।

मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई से लंदन जा रहे इस विमान ने सुबह 5:39 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट आई।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि वर्तमान में ईरान में स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिसके चलते उसकी कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या वे अपने मूल स्थान पर वापस लौट रही हैं।

 

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight