Air India News : एयर इंडिया ने दिल्ली से उड़ान भरी, तभी पायलट को मिला सिग्नल, 2 घंटे तक चक्कर लगाता रहा विमान

Passengers upset due to flight delay

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची (ट्रैवल पोस्ट) Air India News : एयर इंडिया की फ्लाइट में लगातार तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ रही है। इसी बीच दिल्ली से रांची के लिए उड़ी फ्लाइट के साथ चौंकाने वाली घटना सामने आई। ़

दिल्ली से यात्री खुशी-खुशी सवार होकर रांची जा रहे थे। फ्लाइट ने टेकऑफ किया और तकरीबन 2 घंटे तक उड़ान भरता रहा. अचानक आसमान में फ्लाइट को ऐसा संकेत मिली कि उसके पसीने छूट गए। प्लेन हवा में चक्कर काटता रहा। 165 यात्री सहम गए, लेकिन जब प्लेन से उतरे तो नजारा चौंकाने वाला था. क्योंकि 2 घंटे बीत जाने के बाद भी सभी दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे.

विमान में कुल 165 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान ने कल शाम 4:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रांची के लिए उड़ान भरी थी। विमान की लैंडिंग रांची में शाम 6:20 बजे तय थी। लेकिन उड़ान के करीब एक घंटे बाद पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। जैसे ही पायलट को विमान में किसी तकनीकी दिक्कत का पता चला, उन्होंने सावधानी बरतते हुए विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लाने का फैसला लिया।