Air india news : अहमदाबाद हादसे के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश, 900 फीट की ऊंचाई से आया नीचे

Air india news

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Air india news : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के महज दो दिन बाद एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट भी बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची। 14 जून को दिल्ली से विएना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI187 अचानक हवा में अनियंत्रित होकर नीचे गिरने लगी।

खतरे को भांपते हुए पायलटों ने सूझबूझ से विमान को दोबारा संतुलित किया और सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली। घटना के बाद DGCA ने जांच के आदेश दिए हैं और दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह मामला देश की विमानन सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Air india news

Air india news : खराब मौसम में भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक बोइंग 777 ने 14 जून को भोर में दो बजकर 56 मिनट पर खराब मौसम में दिल्ली से विएना के लिए उड़ान भरी। उस वक्त दिल्ली में लगातार बिजली चमक रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक घटना की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि विमान को जमीन से गड़बड़ियों को लेकर चेतावनी मिली थी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में समस्याएं आने लगी थीं। इसके मुताबिक उड़ान भरते वक्त 900 फीट की ऊंचाई से विमान तेजी से नीचे गिरने लगा था। बाद में पायलटों ने किसी तरह इसे संभाला और विएना तक की यात्रा पूरी की।

Air india news : बाद में हुआ खुलासा

बताया जाता है कि उस वक्त सिर्फ उड़ान के दौरान कुछ गड़बड़ियों की बात ही सामने आई थी। लेकिन जब बाद में अधिकारियों ने बी777 का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर खंगाला तो कई गंभीर बातों से पर्दा हटा। माना जाता है कि एयर इंडिया की फ्लाइट 171 के क्रैश होने के बाद डीजीसीए के आदेश पर यह जांच हुई। इसके बाद अब उड़ानों से जुड़ी जांच को बेहद बारीकी के साथ अंजाम दिया जा रहा है। इसी तरह की जांच के दौरान बी777 के साथ हुई समस्या सामने आई।