Darbhanga News : दरभंगा-मुंबई के बीच अकासा एयर की दैनिक उड़ान सेवा शुरू

दरभंगा (ट्रैवल पोस्ट) Darbhanga News : दरभंगा हवाई अड्डे से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अकासा एयरलाइंस ने 1 जुलाई से दरभंगा और मुंबई के बीच दैनिक उड़ान सेवा शुरू कर दी है।

इस रूट पर एयरलाइन 180 सीटों वाले बोइंग 737 मैक्स विमान का संचालन करेगी, जिसमें सभी सीटें इकोनॉमी क्लास की होंगी। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद शामिल है

Darbhanga News

मुंबई से सुबह 10.55 बजे दरभंगा रवाना होगा जहाज

अकासा कंपनी का विमान क्यूपी 1529 मुंबई से सुबह 10:55 बजे दरभंगा के लिये रवाना होगा, जो दोपहर 1.30 बजे यहां पहुंचेगा। वापसी की उड़ान क्यूपी 1530 दरभंगा से दोपहर 2.10 बजे है। फ्लाइट मुंबई में शाम 4.45 बजे पहुंचेगी। मुंबई के लिये अकासा की सेवा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।

इसके पूर्व स्पाइसजेट व इंडिगो द्वारा मुंबई के लिये उड़ान सेवा दी जा रही है। इंडिगो द्वारा सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को विमान सेवा है। जबकि स्पाइसजेट की मुंबई के लिये अनियमित उड़ान है।