नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Bangkok-Bengaluru flights : एयर इंडिया ने पंजाब के यात्रियों को खास तोहफा देते हुए 27 दिसंबर 2024 से अमृतसर से बैंकॉक और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत का ऐलान किया है। नई उड़ानों का उद्देश्य सैलानियों की यात्रा को अधिक सुगम और आरामदायक बनाना है। ये सेवाएं हफ्ते में चार दिन उपलब्ध होंगी और उड़ानों के लिए Boeing 737 Max 8 जेट का इस्तेमाल किया जाएगा। नई कनेक्टिविटी से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों और पंजाब व चंडीगढ़ के पर्यटकों के लिए बैंकॉक पहुंचना आसान होगा। यह कदम एयर इंडिया की क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Bangkok-Bengaluru flights : ऐसा होगा शेड्यूल
Amritsar-Bangkok (हफ्ते में 4 दिन)
अमृतसर से बैंकॉक के लिए सबसे पहली उड़ान सुबह 10:40 मिनट पर और दूसरी शाम 5:00 बजे रवाना होगी। बैंकॉक से अमृतसर के लिए पहली फ्लाइट शाम 6:00 बजे और दूसरी रात 9:30 बजे उड़ान भरेगी।
Amritsar-Bengaluru (सप्ताह में 4 दिन)
बेंगलुरु से अमृतसर जाने के लिए सुबह 5:55 मिनट पर पहली और फिर दूसरी सुबह 9:20 मिनट पर रवाना होगी। अमृतसर से बेंगलुरु के लिए रात 11:30 बजे और सुबह 2:45 मिनट पर रवाना होगी।
बैंकॉक जाने के अन्य ऑप्शन्स
थाई लॉयन एयर, एयरलाइन सर्विस से अमृतसर टू बैंकॉक के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। इंडिगो एयरलाइन भी वाया कोलकाता या दिल्ली टू बैंकॉक की सर्विस प्रोवाइड करता है। हालांकि, इंडिगो हफ्ते में 31 उड़ानों को अमृतसर से बैंकॉक के लिए रवाना करते है। एयर इंडिया भी अमृतसर से वाया नई दिल्ली टू बैंकॉक फ्लाइटें उपलब्ध कराता हैं।
बेंगलुरु जाने के लिए फ्लाइटें
अमृतसर से बेंगलुरु जाने के लिए हफ्ते में 15 फ्लाइट रवाना होती हैं, जिसमें पहली फ्लाइट सुबह 6 बजे रवाना होती है।
बैंकॉक घूमने का बेस्ट टाइम
बैंकॉक की सैर करने के लिए बेस्ट टाइम नवंबर से फरवरी के बीच का है। इस मौसम में यहां का तापमान ठंडा होता है। न्यू ईयर और क्रिसमस के समय इस जगह को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। फेस्टिव सीजन में यहां के बाजारों की चकाचौंध अलग होती है। बैंकॉक के लोकल फूड्स भी जरूर ट्राई करने चाहिए।
