BSE Index Reshuffle : सेंसेक्स में इंडिगो की होगी एंट्री, टाटा मोटर्स PV जाएगी बाहर; जानिए इंडेक्स में हुए सभी बदलाव

BSE Index Reshuffle

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) : BSE Index Reshuffle : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation को बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। कंपनी 22 दिसंबर से बीएसई के प्रमुख 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स का हिस्सा बन जाएगी। यह फैसला BSE Index Services Pvt. Ltd. ने इंडेक्स रीकॉन्स्टिट्यूशन प्रक्रिया के तहत लिया है।

Tata Motors PV बाहर होगी

इसी बदलाव के तहत Tata Motors Passenger Vehicles Ltd को सेंसेक्स से बाहर कर दिया जाएगा। इंडेक्स रीकॉन्स्टिट्यूशन समय-समय पर बाजार की स्थिति के मुताबिक इंडेक्स संरचना को अपडेट करने के लिए किया जाता है। नए नियम 22 दिसंबर सोमवार को मार्केट खुलते ही लागू हो जाएंगे।

BSE 100 इंडेक्स में बदलाव

BSE 100 में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां IDFC First Bank Ltd को शामिल किया जाएगा, जबकि Adani Green Energy Ltd को बाहर किया जा रहा है। यह कदम इंडेक्स की सेक्टोरल बैलेंसिंग और मार्केट रिप्रेजेंटेशन को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

Sensex 50 में बदलाव

Sensex 50 इंडेक्स में Max Healthcare Institute Ltd को जोड़ा गया है, जबकि IndusInd Bank Ltd को लिस्ट से हटा दिया गया है। BSE Sensex Next 50 में दो बदलाव किए गए हैं। इसमें IndusInd Bank और IDFC First Bank को जगह दी गई है। वहीं Max Healthcare Institute Ltd और Adani Green Energy को इस लिस्ट से बाहर किया गया है।

BSE reshuffle क्या होता है?

BSE reshuffle के तहत एक्सचेंज समय-समय पर अपने विभिन्न इंडेक्स में शामिल कंपनियों की लिस्ट को अपडेट करता है। कंपनियों को मार्केट कैप, लिक्विडिटी, ट्रेडिंग वॉल्यूम और कुल प्रदर्शन जैसे पैरामीटर के आधार पर शामिल या बाहर किया जाता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि Sensex और अन्य इंडेक्स देश की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के वास्तविक प्रदर्शन का सटीक प्रतिनिधित्व करें।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight