Electric plane covered a distance : इलेक्ट्रिक विमान ने मात्र 30 मिनट में तय की 130 किलोमीटर की दूरी

Electric plane covered a distance

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Electric plane covered a distance : सड़क पर इलेक्ट्रिक वाहनों के बाद अब आसमान में भी इलेक्ट्रिक तकनीक की शुरुआत हो गई है। अमेरिका में दुनिया के पहले पूरी तरह से इलेक्ट्रिक विमान ने सफल परीक्षण उड़ान भरी है। इस विमान ने ईस्ट हैम्पटन से न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी एयरपोर्ट तक करीब 130 किलोमीटर की दूरी महज 30 मिनट में तय की।

2017 से चल रहा था इस विमान पर काम

अमेरिकी कंपनी बेटा टेक्नोलॉजीस , 2017 से ‘एलिया सीएक्स-300’ नाम के इस विमान पर काम कर रही थी। कंपनी के सीईओ के मुताबिक यह 100% इलेक्ट्रिक विमान है। यह आम विमानों के मुकाबले कम शोर करता है। फिलहाल विमान रनवे पर दौडऩे के बाद हवा में उड़ान भरता है। कंपनी जल्द इसका नया वर्जन पेश करेगी, जो वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग तकनीक वाला होगा।

काफी सस्ती होगी हवाई यात्रा

इस इलेक्ट्रिक विमान से हवाई यात्रा काफी सस्ती हो जाएगी। परीक्षण उड़ान के लिए विमान को चार्ज करने के लिए सिर्फ 8 डॉलर (करीब 687 रुपए) खर्च हुए। इसका सफर हेलीकॉप्टर के सफर से भी सस्ता है। एक बार पूरा चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक विमान 450 किलोमीटर की यात्रा कर सकता है।

 

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight