The flight was delayed due to bad weather, passengers had to wait
नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Flight was delayed due to bad weather : दिल्ली से आने वाली फ्लाइट शुक्रवार को करीब सवा दो घंटे की देरी से हिसार पहुंची। फ्लाइट की देरी का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। इस वजह से अयोध्या जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से फ्लाइट सुबह 10.10 बजे के बजाय दोपहर करीब 12:25 बजे पहुंची, जिसके बाद करीब एक बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरी। अयोध्या जाने वाली फ्लाइट में 64 यात्री गए, जबकि वापसी में फ्लाइट फुल रही। दिल्ली के लिए सिर्फ 19 यात्री रवाना हुए। इस फ्लाइट ने शाम करीब 6:10 बजे उड़ान भरी।
पहले भी लेट होती रही है फ्लाइट
इससे पहले भी फ्लाइट कई बार निर्धारित समय से लेट पहुंची है। शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट का समय सुबह 10:10 बजे का है, जबकि दिल्ली के लिए उड़ान भरने का समय दोपहर बाद 3:25 बजे का है। वहीं, अयोध्या के लिए फ्लाइट सुबह 10:35 बजे रवाना होती है, जबकि वापसी का समय दोपहर 1:00 बजे का है।
