नई दिल्ली (ट्रैवेल पोस्ट) Hindon Airport News : 20 जुलाई से हिंडन एयरपोर्ट से देश के आठ प्रमुख शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इससे न केवल यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ से राहत मिलेगी, बल्कि अब उन्हें अपने ही शहर से आसानी से हवाई सफर की सुविधा मिलेगी।
Hindon Airport News : इन नई उड़ानों के शुरू होने के बाद हिंडन एयरपोर्ट से हर दिन कुल 21 उड़ानें संचालित की जाएंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मौजूदा सेवाओं के साथ अब इंडिगो की उड़ानें भी जुड़ेंगी। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली उड़ान रविवार सुबह 7:50 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।
ये उड़ानें बेंगलुरू, कोलकाता, मुंबई, पटना, चेन्नै, वाराणसी, अहमदाबाद और इंदौर के लिए शुरू की जाएंगी। अब पैसेंजर्स को इन शहरों की फ्लाइट लेने के लिए अब दिल्ली की तरफ नहीं करना पड़ेगा। अब तक हिंडन से एयर इंडिया एक्सप्रेस, फ्लाई बिग और स्टार एयर की तरफ से ही उड़ानों का संचालन किया जा रहा था।
Hindon Airport News : इस कड़ी में अब इंडिगो का नाम भी शामिल हो गया है। खास बात यह है कि अहमदाबाद और इंदौर के लिए पहली बार हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू हो रही है। इंडिगो के आने से हिंडन एयरपोर्ट पर विकल्प और बढ़ जाएंगे। इंडिगो की सभी फ्लाइटें सुबह आठ से लेकर शाम छह बजे तक उपलब्ध होंगी। हिंडन एयरपोर्ट से अभी तक कुल 14 उड़ानें उपलब्ध थीं, इनकी संख्या बढ़कर अब 21 हो जाएगी।












