Indore Airport Flight : इंदौर से चलने वाली ये तीन फ्लाइटें हुई बंद, यात्रियों को बड़ा झटका

Indore Airport Flight

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर (ट्रैवल पोस्ट) Indore Airport Flight : इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। अब इंदौर से उदयपुर, जोधपुर और नासिक के लिए सीधी फ्लाइट्स की सुविधा बंद कर दी गई है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित ये उड़ानें यात्रियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय थीं, लेकिन अब कंपनी ने इन तीनों रूट्स पर अपनी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी हैं। जबकि जिन यात्रियों ने एडवांस में बुकिंग की थी, उन्हें कंपनी द्वारा रिफंड भी दिया जाएगा।

हालांकि रिफंड के अलावा कंपनी द्वारा कनेक्टिंग फ्लाइट का ऑप्शन भी यात्रियों को दिया जाएगा। बता दें कि ये तीनों ही फ्लाइट्स 1 अगस्त से बंद हो रही हैं। इसका कारण रोटेशन प्रक्रिया को बताया जा रहा है। इसके अलावा एक कारण यह भी है कि इन फ्लाइट्स में यात्रियों की बुकिंग कम हो रही थी। अब जो यात्री जोधपुर जाना चाहते हैं, उन्हें इंदौर से दिल्ली या मुंबई होते हुए जोधपुर जाना होगा।

Indore Airport Flight : अब कैसे जा सकते हैं यात्री?

अगर आप इंदौर से जोधपुर जा रहे हैं, तो आपके पास और भी कई ऑप्शन रहेंगे। इसमें इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु होते हुए आप उदयपुर और जोधपुर जा सकते हैं। इसके लिए आपको 10 से ज्यादा फ्लाइट्स मिल जाएंगी।

Indore Airport Flight किस समय पर चलती थी ये फ्लाइट?

जोधपुर फ्लाइट : इंदौर से सुबह 10:40 बजे उड़ान भरती थी और दोपहर 12:20 बजे जोधपुर पहुंचती थी। रिटर्न फ्लाइट जोधपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरकर 1:15 बजे इंदौर आती थी। अब यह फ्लाइट बंद कर दी गई है।

उदयपुर फ्लाइट: दोपहर 2:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:40 बजे उदयपुर पहुंचती थी। वापसी की फ्लाइट शाम 4:20 बजे उदयपुर से उड़ान भरती थी और शाम 5:25 बजे इंदौर लौटती थी।

नासिक फ्लाइट: दोपहर 2:45 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:55 बजे नासिक पहुंचती थी। रिटर्न फ्लाइट नासिक से शाम 4:15 बजे उड़ान भरकर 5:25 बजे इंदौर आती थी।
इसे भी बंद कर दिया गया है।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight