Ranchi airport News : रांची एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स की टाइमिंग बिगड़ी, विमान घंटों देरी से पहुंचे

Air India Flight News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची (ट्रैवल पोस्ट) Ranchi airport News : मंगलवार को खराब मौसम का असर रांची आने वाली कई उड़ानों पर देखने को मिला। आसमान में दृश्यता कम होने और हवा की गति में बदलाव के कारण देश के विभिन्न शहरों से रांची आने वाले विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।

हैदराबाद से दोपहर 1.15 बजे पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 1.46 बजे रांची पहुंची। वहीं दिल्ली से दोपहर 2.45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3.02 बजे लैंड कर सकी।

दिल्ली से शाम 4.55 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 6.40 बजे, चेन्नई से शाम 6.40 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 7.07 बजे, और कोलकाता से रात 8.45 बजे आने वाला विमान 9.53 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरा।

यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं एयरलाइंस की ओर से समय-समय पर अपडेट जारी किए गए। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मौसम सामान्य होने पर उड़ान संचालन में सुधार की उम्मीद जताई है।

 

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight