Ranchi Airport news : रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स और यात्रियों की संख्या में आई कमी, जानिए वजह

Ranchi Airport news

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात (ट्रैवल पोस्ट) Ranchi Airport news : अहमदाबाद में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद देशभर में विमान सुरक्षा को लेकर बढ़ी सख्ती का असर अब रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। जहां पहले उड़ानों और यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, वहीं अब यात्रियों की संख्या में भी कमी आ रही है।

मई की तुलना में यहां यात्रियों की संख्या 2000 से अधिक घट गई है। 25 मई को रांची एयरपोर्ट से 8,855 यात्रियों ने आवाजाही की, वहीं पांच जुलाई को यह संख्या घटकर 6,561 हो गई। इसके पीछे अहमदाबाद विमान हादसे के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की सख्ती से जांच के आदेश को बड़ा कारण बताया जा रहा है।

रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन दिल्ली के लिए सर्वाधिक छह विमान की उड़ानें उपलब्ध हैं। रांची एयरपोर्ट से सुबह से रात तक ये विमान उड़ान भरते हैं। प्रतिदिन दिल्ली के लिए छह विमान उपलब्ध हैं। वहीं, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए तीन-तीन विमान, मुंबई के लिए दो और पुणे, पटना, अहमदाबाद, चेन्नई व भुवनेश्वर के लिए एक-एक विमान हैं। सोमवार को कुल 44 उड़ानों का परिचालन हुआ।

Ranchi Airport news : मानसून में यात्रियों की कमी, एयरलाइंस ने जताया तर्क

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि मानसून सीजन शुरू होने के कारण हर साल यात्रियों की संख्या में कमी आती है। इसी वजह से इस दौरान विमान और यात्रियों दोनों की संख्या कम हो जाती है।

बावजूद इसके, किराए में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। विमानन कंपनियां उम्मीद कर रही हैं कि मानसून के बाद यात्रियों की संख्या फिर से बढ़ेगी और यात्रा गतिविधियां तेज होंगी।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight