नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट) Travel Tips : फ्लाइट्स के आने से यात्रा जहां आसान हुई है, वहीं समय की भी काफी बचत हुई है। हर एयरलाइंस इस कोशिश में लगी हुई कि जो भी यात्री उनकी फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यात्रियों को सुरक्षा और उनके देखभाल के लिए केबिन क्रू मेंबर्स हमेशा ड्यूटी पर रहते हैं, लेकिन तमाम सुविधा देने के बावजूद भी कई यात्री पायलट और केबिन क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करते हुए पाए गए हैं।
बार- बार होने वाली इन घटनाएं के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कुछ नियम बनाए हैं। जिसका असर सीधे तौर पर यात्रियों पर पड़ेगा। आइए इस बारे में जानते हैं। भारत में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइन की फ्लाइट में बदतमीजी करने वाले यात्रियों से निपटने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा आए दिन यात्रियों की ओर से हो रही बदतमीजी के कई उदाहरण देखे गए हैं। ऐसी स्थिति में पायलट और केबिन क्रू मेंबर्स की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। DGCA ने एयरलाइंस को सलाह दी है कि वे अपने पायलटों, केबिन क्रू मेंबर्स को ऐसी स्थितियों से उचित तरीके से निपटने के लिए जागरूक करें।
Travel Tips :
एयर इंडिया में एक यात्री ने बदतमीजी की सभी सीमाओं का पार कर दिया था। जिस कारण फ्लाइट को दिल्ली लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। यात्री केबिन स्टाफ के दो सदस्यों को कथित तौर पर शारीरिक क्षति भी पहुंचाई थी। जब इस खबर का पता DGCA को चला, तो उन्होंने केबिन क्रू मेंबर्स और पायलट की सुरक्षा के लिए जरूरी नियम बनाएं।
दुनिया भर की एयरलाइंस के विमानों में ऐसे कई घटनाएं देखी गई हैं, जब क्रू मेंबर और पायलट के साथ यात्री ने बदतमीजी करते हुए पाए गए। साउथवेस्ट एयरलाइंस ने अपने एक फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला होने के बाद कम से कम जनवरी 2022 तक अपने विमान में शराब देने से मना कर दिया था। अमेरिकन एयरलाइंस ने अपने मेन केबिन में भी यही नियम लागू किए थे। इसी के साथ हिंसा करने वाले यात्रियों पर 37,000 डॉलर (भारतीय रुपए में 31,07,223) तक का जुर्माना लगाने का ऐलान किया था।
Travel Tips : इंडिगो एयरलाइंस के एक यात्री ने जब केबिन क्रू के साथ बदतमीजी की, तो सबसे पहले एयरलाइन ने ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में उस यात्री का नाम शामिल किया। जिसका मतलब ये था कि, ये यात्री अब कभी भी इंडिगो एयरलाइंस के किसी भी विमान में सफर नहीं कर सकता है। इसी के साथ ऐसे यात्रियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है और उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।
