थाईलैंड, खासकर बैंकॉक और पटाया, भारतीय पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। पिछले साल से बैंकॉक में भारतीय टूरिस्ट की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण है थाईलैंड द्वारा भारतीयों के लिए वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा, जो अब 11 नवंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। इस सुविधा के चलते भारतीय पर्यटकों को वीजा लेने की झंझट से छुटकारा मिल गया है, जिससे बैंकॉक जाने वाले लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल के पहले पांच महीनों में भारत से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों की संख्या में 15% की वृद्धि हुई है। एयरलाइंस की बढ़ती क्षमता और सस्ती फ्लाइट्स की उपलब्धता भी यात्रियों को आकर्षित कर रही है। इसके अलावा, थाईलैंड के होटल और रिसॉर्ट्स ने भारतीय पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज और सेवाएं शुरू की हैं।
थाईलैंड की खूबसूरती, संस्कृति, और खानपान भारतीयों को अपनी ओर खींच रहे हैं। अगर आप भी दोस्तों या परिवार के साथ थाईलैंड जाने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि आपको किफायती डील्स और सुविधाएं मिलेंगी।