usa-italy-cruise-travel-carnival-coastal-ports

जानें: अमेरिका-इटली क्रूज बदलेंगे? कार्निवल के नए पोर्ट

क्रूज़ उद्योग में बड़ा सौदा कार्निवल कॉर्पोरेशन ने फिनकांटिएरी के साथ €2 अरब का समझौता किया है। इस डील के तहत दो नए एलएनजी क्रूज़ जहाज बनाए जाएंगे। ये जहाज 2033 और 2035 में तैयार होंगे। यह कदम क्रूज़ पर्यटन को नई दिशा देगा। पर्यावरण के अनुकूल जहाजों की मांग

Srinagar Airport Incident: पार्किंग के दौरान IndiGo विमान VDGS पोल से टकराया, 200 यात्री सुरक्षित

श्रीनगर, 4 सितंबर। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची IndiGo की फ्लाइट 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान एयरपोर्ट के Visual Docking Guidance System (VDGS) पोल से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार करीब 200 यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित रहे तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर 6 पर पार्क किया जा रहा था। इसी दौरान विमान VDGS पोल के संपर्क में आ गया। टक्कर के बाद पोल एक तरफ झुक गया और विमान को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों को मैनुअल एयरक्राफ्ट सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित विमान से उतारा गया। IndiGo ने बताया