नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Goa vs Thailand : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गर्मागर्म बहस छिड़ी हुई है – “गोवा जाएं या थाईलैंड?” एक वायरल पोस्ट ने पर्यटकों के बीच इस बहस को हवा दे दी है, जिसमें गोवा को थाईलैंड से कमतर बताया गया है। गेमिंग स्टार्टअप के संस्थापक यश के एक पोस्ट ने इस विवाद को जन्म दिया, जिसमें उन्होंने गोवा के पर्यटन अनुभव को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
Why would I go to Goa when I can enjoy Thailand at the same prices:
– Better air
– Better scenes
– Better transport
– Better food (not really but manageable)
– Better scenery
– Much more happening placesFlights are insanely cheap, I bet you can easily afford flights than… https://t.co/gzqPADVXFf pic.twitter.com/AI2lGDEnSW
— yash (@yashjhade) November 1, 2025
“थाईलैंड बेहतर, गोवा महंगा” – क्या कहता है वायरल पोस्ट?
यश के पोस्ट ने गोवा बनाम थाईलैंड की तुलना करते हुए कई चौंकाने वाले दावे किए:
-
कीमत: “थाईलैंड का हवाई टिकट गोवा की टैक्सी के किराए जितना सस्ता”
-
अनुभव: “थाईलैंड में बेहतर हवा, बेहतर नज़ारे, बेहतर परिवहन”
-
गोवा की समस्याएं: “गोवा की टैक्सियों का मनमाना किराया, ओला-उबर पर प्रतिबंध”
Goa vs Thailand : गोवा के खिलाफ और क्या-क्या उठे आरोप?
एक अन्य यात्री की शिकायतों ने इस बहस को और हवा दी:
-
परिवहन संकट: ‘गोवा माइल्स’ ऐप से कैब बुक करने में 30 मिनट तक का इंतजार
-
महंगाई: “5 गुना घटिया सेवा के लिए 2 गुना ज्यादा कीमत”
-
सफाई: उत्तरी गोवा के बीचों को कचरे का डंपयार्ड बताया गया
-
टैक्सी माफिया: वाहन किराए पर लेने में होने वाली परेशानियां

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?
विवाद को और बल देते हुए कई यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए:
-
“गोवा को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है”
-
एक गोअन ने भी माना: “धोखाधड़ी और धमकियों के कारण गोवा अब सुरक्षित नहीं“
-
“टैक्सी वाले गुंडागर्दी करते हैं”
Goa vs Thailand : क्या है समाधान? कुछ यूजर्स ने सुझाए विकल्प
हालांकि, कुछ यात्रियों ने गोवा का बेहतर अनुभव लेने के तरीके भी सुझाए:
-
स्वयं की गाड़ी से गोवा घूमने जाना
-
उत्तरी गोवा के मोरजिम और अश्वेम जैसे शांत बीचों का चयन
-
भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहना

यह बहस साबित करती है कि गोवा को भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी चुनौतियों से निपटने और पर्यटकों के अनुभव को सुधारने की जरूरत है। जबकि थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्य भारतीय पर्यटकों के लिए मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रहे हैं।