Illegal Immigration : अवैध आव्रजन को बढ़ावा देने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका’, दूतावास का बयान

Illegal Immigration

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वॉशिंगटन (ट्रैवल पोस्ट) Illegal Immigration –अमेरिका ने साफ कहा है कि जो लोग अमेरिका में अवैध तरीके से और सामूहिक आव्रजन को को बढ़ावा देते हैं, उन्हें वह किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बात भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को एक बयान में कही। एक बयान में, अमेरिकी दूतावास ने यह भी कहा कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। यह बयान दूतावास के एक्स हैंडल पर साझा किया गया।

ट्रंप प्रशासन की कड़ी कार्रवाई के बाद आया बयान

यह सब हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अवैध आव्रजन के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कड़ी कार्रवाई के बाद कहा गया है, जो ट्रंप प्रशासन की नीतियों के तहत हो रही है। बयान में कहा गया है, ‘हम उन लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो अमेरिका में अवैध और सामूहिक आव्रजन की सुविधा प्रदान करते हैं।

दूतावास ने ये भी चेतावनी दी

बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिका ने कई अपराधी गिरोहों को आतंकवादी संगठनों के रूप में चिह्नित किया गया है, क्योंकि वे अवैध आव्रजन और मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे थे। दूतावास ने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई देश अपने नागरिकों को वापस लेने में सहयोग नहीं करता, तो उस देश के लोगों को अमेरिका आने में मुश्किलें हो सकती हैं और उनके लिए सख्त वीजा नियम लगाए जा सकते हैं।