Kenya Airways बनी Africa’s Leading Airline 2026, चार बड़े अवॉर्ड जीते

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैरोबी: Kenya Airways ने अफ्रीकी एविएशन इंडस्ट्री में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एयरलाइन को World Travel Awards 2026 में Africa’s Leading Airline 2026 का खिताब दिया गया है। यह पुरस्कार 28 अगस्त को जांज़ीबार में आयोजित Africa Gala Ceremony में प्रदान किए गए।

Kenya Airways ने इस साल कुल चार प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए। इनमें Africa’s Leading Airline के अलावा Africa’s Leading Airline – Economy Class, Nairobi स्थित Pride Lounge को Africa’s Leading Airline Lounge और एयरलाइन की इनफ्लाइट मैगजीन Msafiri को Africa’s Leading Inflight Magazine का पुरस्कार मिला।

इस उपलब्धि के साथ Kenya Airways ने लगातार तीसरे वर्ष Africa’s Leading Airline का खिताब बरकरार रखा है। एयरलाइन ने इस श्रेणी में Ethiopian Airlines, EgyptAir, Royal Air Maroc, Rwand Air और South African Airways जैसी प्रमुख अफ्रीकी एयरलाइंस को पीछे छोड़ा।

World Travel Awards की यह सफलता Kenya Airways के लिए ऐसे समय आई है जब एयरलाइन अपने नेटवर्क और बेड़े को मजबूत करने पर काम कर रही है। कंपनी के अनुसार, ये पुरस्कार उसके कर्मचारियों की मेहनत और यात्रियों तथा ट्रैवल इंडस्ट्री के भरोसे को दर्शाते हैं।

Kenya Airways की यह उपलब्धि अफ्रीका के बढ़ते एविएशन और पर्यटन बाजार में उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाती है।

और पढ़ें