Air India New Flight : रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई उड़ानें शुरू, अब यात्रियों के पास 8 फ्लाइट विकल्प

Air India

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Air India New Flight : छत्तीसगढ़ के रायपुर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एयर इंडिया ने 26 अक्टूबर से दोपहर की नई उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को भेजा है। एयर इंडिया की नई फ्लाइट संख्या 2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी, वहीं वापसी फ्लाइट संख्या 2636 दोपहर 2:35 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अलावा इंडिगो भी 26 अक्टूबर से नई उड़ान शुरू कर रही है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में 6E6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Air India New Flight : नई उड़ानें शुरू होने के बाद रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए कुल 8 उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा। एयर इंडिया की तीन और इंडिगो की पांच उड़ानों के साथ यात्रियों को समय और टिकट के अधिक विकल्प मिलेंगे, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक होगी।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight