Flight Anxiety Tips : लेन में सफर करने से बढ़ जाती है धड़कन? इन ट्रिक्‍स से दूर होगी एंग्‍जायटी

नई दिल्ली (ट्रैवल पोस्ट) Flight Anxiety Tips : हवाई यात्रा कई लोगों के लिए रोमांचक होती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बेचैनी, घबराहट और तेज़ धड़कन का कारण बन जाती है। अगर आप भी प्लेन में बैठते ही डर या एंग्जायटी महसूस करते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग फ्लाइंग एंग्जायटी (Flying Anxiety) या एवियोफोबिया (Aviophobia) से जूझते हैं। हालांकि, कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप इस डर पर काबू पा सकते हैं और अपनी यात्रा को आरामदायक बना सकते हैं।

यहां जानिए 7 असरदार टिप्स, जो आपकी उड़ान का अनुभव शांत और सुखद बना देंगे –


जानकारी बढ़ाएं, डर घटाएं

ज्यादातर बार डर अनजान चीज़ों से होता है। जानें कि विमान कैसे काम करता है, टेकऑफ़ और लैंडिंग के दौरान क्या होता है, और टर्ब्युलेंस क्यों आती है। जब आप यह समझ जाएंगे कि ये सामान्य प्रक्रियाएं हैं, तो आपका डर अपने आप कम हो जाएगा।


सही सीट चुनें

अगर आपको झटकों या ऊंचाई से डर लगता है, तो विंग (पंखों) के पास वाली सीट चुनें। यहां पर टर्ब्युलेंस का असर सबसे कम महसूस होता है। इससे आपकी घबराहट भी काफी हद तक घटेगी।


सांस लेने की तकनीक अपनाएं

धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें। यह आपके दिमाग को शांत रखती है और एंग्जायटी के फिजिकल लक्षणों (जैसे तेज़ धड़कन, पसीना, चिड़चिड़ापन) को नियंत्रित करती है। जरूरत पड़े तो आप मेडिटेशन ऐप्स या शांत संगीत का सहारा भी ले सकते हैं।


ध्यान भटकाएं

अपने साथ किताब, पॉडकास्ट या मूवी डाउनलोड करके रखें। मनोरंजन आपके दिमाग को उड़ान के डर से हटाकर दूसरी चीजों पर केंद्रित रखेगा।


कैफीन और अल्कोहल से बचें

कॉफी या शराब जैसी चीजें दिल की धड़कन और घबराहट बढ़ा सकती हैं। इसलिए उड़ान से पहले या दौरान इनसे परहेज करें और पानी ज्यादा पिएं ताकि आप हाइड्रेटेड रहें।


केबिन क्रू से बात करें

अगर आपको बहुत डर लग रहा है, तो एयर होस्टेस या क्रू मेंबर्स से बताने में हिचकिचाएं नहीं। वे प्रशिक्षित होते हैं और आपकी स्थिति को समझकर मदद कर सकते हैं।


धीरे-धीरे खुद को एक्सपोज करें

अगर आपको उड़ान से बहुत डर लगता है, तो छोटी दूरी की फ्लाइट्स से शुरुआत करें। धीरे-धीरे आत्मविश्वास बढ़ाएं और खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। हर उड़ान के साथ आपका डर कम होता जाएगा।