Fake Visa Factory : दिल्ली में फर्जी वीजा फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2000 से ज्यादा लोगों को भेजा विदेश

Fake Visa Factory

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (ट्रेवल पोस्ट)- Fake visa factory : इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे एवं पुलिस स्टेशन की टीम ने दिल्ली के तिलक नगर में एक जाली वीजा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसमें शामिल 6 एजेंटों को गिरफ्तार किया है और साथ ही 14 नेपाली एवं भारतीय पासपोर्ट जिनके जाली शैंगेन वीजा हैं, बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने जाली वीजा के लिए प्रयोग किए जाने वाले सामान को भी बरामद किया है। इसमें स्टैंप एवं वाटरमार्क सामग्री शामिल है।

Fake visa factory : पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस संबंधी जांच चल रही है। पुलिस ने बलबीर सिंह और जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि फर्जी वीजा मनोज मोंगा तैयार करता है। तिलक नगर में मनोज मोंगा की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कई देशों के फर्जी वीजा बनाए जाते हैं। पुलिस ने तिलक नगर में छापा मारकर मनोज मोंगा को भी गिरफ्तार कर लिया। मनोज मोंगा ग्राफिक्स डिजाइनिंग में डिप्लोमा होल्डर है। जांच में यह भी पता चला है कि यह गैंग 2 हजार से ज्यादा लोगों को फर्जी वीजा पर विदेश भेज चुका है और इस धंधे में आरोपियों ने करीब 300 करोड़ कमाए हैं।

और पढ़ें

Amritsar to Bangkok Direct Flight